Bhopal:बारिश में बह गई गुणवत्ता करोड़ों की CSIR-AMPR बिल्डिंग पर बड़ा सवाल

राजधानी भोपाल स्थित CSIR-AMPRI में 125 करोड़ रुपये की लागत से बनी ग्रीन बिल्डिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Bhopal:बारिश में बह गई गुणवत्ता करोड़ों की CSIR-AMPR बिल्डिंग पर बड़ा सवाल

भोपाल:राजधानी भोपाल स्थित CSIR-AMPRI में 125 करोड़ रुपये की लागत से बनी ग्रीन बिल्डिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भवन 22 दिसंबर 2024 को उद्घाटित किया गया था, लेकिन निर्माण के बाद सामने आई खामियों के चलते इसे अलग बजट से रिपेयर करना पड़ा।

उद्घाटन के बाद भी नहीं हुआ पूरा उपयोग

जानकारी के अनुसार, डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद बिल्डिंग का पूरा उपयोग नहीं हो पाया है। वर्तमान में केवल कुछ अधिकारियों को ही बैठने के लिए जगह दी गई है, जबकि अधिकांश हिस्सा खाली पड़ा हुआ है।

गुणवत्ता और निर्माण पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई।आरोप है कि मामूली बारिश में ही इस 125 करोड़ की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। यह एम्प्री की नई बिल्डिंग हैं।बिना समुचित गुणवत्ता परीक्षण के ही बिल्डिंग का निर्माण पूरा दिखाकर कंप्लीशन सर्टिफिकेट हासिल कर लिया गया।

जिम्मेदारी तय करने की मांग

इस मामले में विभाग के ईएसडी , तत्कालीन डायरेक्टर अवनीश श्रीवास्तव और प्रशासनिक अधिकारियों जिनमें अनुभाग अधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी तथा प्रशासन नियंत्रक शामिल हैं जिनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि इनके कार्यकाल में ही निर्माण में गड़बड़ियां हुई।

नियमों की अनदेखी के आरोप

यह भी आरोप है कि संस्थान में नियमों को दरकिनार कर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम दिए गए, जिसका परिणाम अब इस अधूरी और कम उपयोग वाली बिल्डिंग के रुप में सामने आ रहा है।