IPS Mithilesh Shukla को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग का आदेश जारी
मध्यप्रदेश शासन ने IPS अधिकारी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा, गृह विभाग ने आदेश जारी किया.
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी Mithilesh Shukla को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है.
जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2006 बैच के IPS अधिकारी मिथिलेश शुक्ला, जो वर्तमान में नर्मदापुरम जोन में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थाई रूप से सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
यह प्रभार आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा. सागर जोन में यह पद रिक्त होने के चलते प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, ताकि कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन सुचारू रूप से संचालित हो सके. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश राज्यपाल के नाम से तथा सचिव स्तर से अनुमोदित किया गया है.
shivendra 
