भोपाल के लाल परेड मैदान में आज ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह
भोपाल में हर साल की तरह इस साल भी 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह होने जा रहा है। आज यानी 29 जनवरी को 4.30 बजे शहर के जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल होंगे।
भोपाल में हर साल की तरह इस साल भी 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह होने जा रहा है। आज यानी 29 जनवरी को शाम 4.30 बजे शहर के जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल होंगे। इसी समारोह में आतिशबाजी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन होगा।
कार्यक्रम में पुलिस बैंड कॉन्सर्ट, पुलिस ब्रास बैंड और आर्मी बैंड डिस्प्ले और पाइप बैंड संगीतमयी और मनोहारी प्रदर्शन होगा। दिल्ली के अलावा पूरे देश में सिर्फ भोपाल ही वो शहर है, जहां 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह आयोजित होता है। बीटिंग द रिट्रीट एक प्राचीन सैन्य परंपरा है।
कार्यक्रम की शुरुआत आज शाम 4:30 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल के आगमन के साथ होगी। फिर पुलिस ब्रास बैंड द्वारा क्लासिकल धुनों के साथ ही नई एवं पुरानी हिन्दी फिल्मों के गानों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। पुलिस बैंड और आर्मी बैंड द्वारा मार्चपास्ट करते हुए बैण्डवार और सामूहिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
भारत में "बीटिंग द रिट्रीट" समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। हर वर्ष 29 जनवरी की शाम यानी गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन "बीटिंग द रिट्रीट" का आयोजन किया जाता है। यह समारोह केवल राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होता है। इस दौरान बैण्ड कंसर्ट का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभक्ति, लोकसंगीत, भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकप्रिय संगीत की धुने बजाई जाती है। बैण्ड मास्टर द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय के समीप जाकर बैण्ड वापस ले जाने की अनुमति मांगते हैं।
pushpendra 
