पश्चिम बंगाल में भीड़ ने किया पुलिस चौकी पर पथराव, लाउडस्पीकर को लेकर हुआ था विवाद

आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के सरकारी आदेश के विरोध में लोगों की भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ की। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पश्चिम बंगाल में भीड़ ने किया पुलिस चौकी पर पथराव, लाउडस्पीकर को लेकर हुआ था विवाद
google

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने के आदेश दिए गए थे।

इसी मामले पर दिन के समय में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन शाम होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पुलिस चौकी पहुंच गई।

और इस निर्देश के विरोध में भीड़ ने चौकी पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ भी की, जिसके जवाब में police को भी लाठीचार्ज करना पड़ा। बता दें कि इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है।