शुभेंदु अधिकारी का तीखा आरोप- TMC जानबूझकर अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच Suvendu Adhikari ने TMC पर ‘अरबी संस्कृति’ बढ़ाने का आरोप लगाया, जबकि Mamata Banerjee ने केंद्र पर हमला बोला।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जानबूझकर ‘अरबी संस्कृति’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे राज्य की सनातन हिंदू विरासत कमजोर हो रही है। शुभेंदु ने दावा किया कि भाजपा बंगाल को ‘बंगाली हिंदुओं की मातृभूमि’ के रूप में सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि टीएमसी की नीतियां बंगाली संस्कृति और हिंदू परंपराओं को नुकसान पहुंचा रही हैं। शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की जनता से अपील की कि वे इस सांस्कृतिक हमले के खिलाफ मजबूती से खड़े हों।
ममता बनर्जी का पलटवार..
दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष ‘पोइला बोइशाख’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बंगाल के लोग दिल्ली के जमींदारों द्वारा मतदान अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। ममता ने कहा, “दिल्ली वाले सोचते हैं कि वे बंगाल पर राज करेंगे, लेकिन बंगाल की जनता कभी किसी की गुलामी नहीं करेगी।” उन्होंने पोइला बोइशाख के मौके पर बंगाली अस्मिता और लोकतंत्र की रक्षा की अपील की।

अमित शाह का बड़ा ऐलान..
घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए, अब उन्हें देश से बाहर करेंगे, कूचबिहार के तूफानगंज में बुधवार शाम एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटा दिए गए हैं। अब उन्हें देश की सीमा से बाहर किया जाएगा। शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार बॉर्डर फेंसिंग के लिए जरूरी 600 एकड़ जमीन बीएसएफ को नहीं दे रही है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही मात्र 45 दिनों में बंगाल में फेंसिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। शाह ने कहा, घुसपैठ रोकना हमारी प्राथमिकता है और हम इसे हर हाल में सुनिश्चित करेंगे।

आज के 3 बड़े चुनावी अपडेट्स...
चुनाव आयोग का अलर्ट:
पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया गया है। आयोग ने इन क्षेत्रों में डीएम, एसपी और पुलिस आयुक्तों को विश्वास-निर्माण के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
विजय की पार्टी का घोषणापत्र: तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम गुरुवार को चेन्नई में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। कार्यक्रम नुंगमबक्कम के एक होटल में होगा।
परिसीमन का विरोध: तमिलनाडु के मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में तिरुचिरापल्ली में अपने आवास पर काला झंडा फहराया।
योगी आदित्यनाथ का हमला..
भाजपा बंगाल की माफिया प्रवृत्ति का अंत करेगी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्धमान के बाराबानी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में माफिया प्रवृत्ति, आतंक, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का अंत करेगी। योगी ने कहा, पिछले 15 सालों से बंगाल पहचान के संकट से जूझ रहा है। टीएमसी ने यहां डर का माहौल बना दिया है। युवाओं, बेटियों और बहनों के सामने खतरा पैदा कर दिया है। भाजपा इस माफिया राज का खात्मा करेगी।
"कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आने दीजिए BJP सरकार। ये सभी बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए दिखाई देंगे"
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 16, 2026
पश्चिम बंगाल में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा... pic.twitter.com/qHHHJOabIl
टीएमसी का चुनाव आयोग से शिकायत..
भाजपा महिलाओं को खरीदने की कोशिश कर रही, टीएमसी ने चुनाव आयोग से भाजपा नेताओं शुभेंदु अधिकारी, स्मृति ईरानी समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने “मातृशक्ति भोर्सा कार्ड” नामक योजना शुरू की है, जिसमें महिलाओं को वित्तीय सहायता का वादा किया जा रहा है। टीएमसी ने इसे मतदाताओं को लुभाने और भ्रष्ट आचरण बताया। पार्टी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
We have written to @CEOWestBengal and @ECISVEEP, demanding immediate action against BJP's electoral bribery.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 16, 2026
Suvendu Adhikari, Smriti Irani, and other BJP leaders have launched a scheme called "Matrishakti Bhorsa Card," promising financial assistance to women, distributing forms… pic.twitter.com/3D1ryU91KP

