भोपाल में नकली नोटों पर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल पुलिस ने 10वीं पास युवक की घर में चल रही नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर लाखों के जाली नोट और उपकरण बरामद किए।
भोपाल : पुलिस ने जाली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। करोंद इलाके में रहने वाला एक युवक अपने घर में ही नकली नोट छापने की गुप्त फैक्ट्री चला रहा था।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौंकाने वाली बात यह है कि 10वीं पास आरोपी विवेक यादव ने जर्मन लेखक की किताबों से नोट छपाई की तकनीक सीखी थी। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 500—500 के नकली नोट बरामद किए। इसके अलावा लगभग 30 लाख रुपये के जाली नोट तैयार करने में उपयोग होने वाला भारी मात्रा में कच्चा माल, प्रिंटिंग उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
एक साल में छ: लाख नोंट खपाए
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी इन नकली नोटों को कहाँ और किन लोगों तक पहुँचाता था। आरोपी पिछले 1 साल में बाजार में 6 लाख से ज्यादा के नोट खपा चुका है।
sanjay patidar 
