BHOPAL में 30 शूटर्स के लाइसेंस सस्पेंड, मछली परिवार से जुड़े शाहिद अहमद पर भी कार्रवाई
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कुल 30 शूटर्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. एक लाइसेंस जो सस्पेंड हुआ है वो मछली परिवार से जुड़े शाहिद अहमद मछली का है.
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कुल 30 शूटर्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. एक लाइसेंस जो सस्पेंड हुआ है वो मछली परिवार से जुड़े शाहिद अहमद मछली का है. इनमें से 3 पर आपराधिक केस भी दर्ज हैं. और झूठी जानकारी देने के साथ शस्त्रों का व्यापार भी करते हैं. मध्यप्रदेश में शूटर्स को जारी होने वाले लाखों कारतूसों के अपराधियों तक पहुंचने के खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने ये बड़ी कार्रवाई की है.


अगस्त में हुए शूटर्स के वेरिफिकेशन में कई जानकारी सामने आई थी. जैसे- कई शूटर्स का मूल लाइसेंस सेल्फ डिफेंस के लिए है. सेल्फ डिफेंस होकर उनके पास एक या फिर दो बंदूक हैं. बाद में उनके द्वारा स्पोर्ट्स कैटेगरी में भी उसी लाइसेंस में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 4 शस्त्र ले लिए गए हैं.
इस गड़बड़ी की पूरी रिपोर्ट बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय और पुलिस अधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपी थी.

