रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर CM डॉ. मोहन यादव का हुआ भव्य स्वागत
सतना में कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल से रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर CM डॉ. मोहन यादव का हुआ भव्य स्वागत
CM डॉ. मोहन यादव सतना में एक कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल से विमान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सांसद जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। CM के साथ भोपाल से सांसद श्री गणेश सिंह, सांसद श्री बीडी शर्मा तथा विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह भी रीवा पहुंचे। रीवा से CM हेलीकॉप्टर द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने सतना के लिए रवाना हुए।

