भोपाल में आज एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट, ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे राम चरण-जान्हवी कपूर
आज भोपाल में एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है, वहीं फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए राम चरण, जान्हवी कपूर समेत कई सितारे शहर पहुंचेंगे। भेल दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
आज भोपाल में फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन और एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सितारों का जमावड़ा लगने जा रहा है। मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज राजधानी में अपनी सुरमयी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उनका लाइव कॉन्सर्ट भेल दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से आयोजित होगा, जिसमें सभी के लिए प्रवेश खुला रहेगा।

फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता राम चरण, जान्हवी कपूर, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा भी भोपाल पहुंच रहे हैं। इन सितारों के स्वागत को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
4 जून को रिलीज होने वाली ‘पेद्दी’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका निर्देशन बुच्ची बाबू ने किया है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। वहीं जान्हवी कपूर की यह दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘देवरा’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था।


