मेटल, फार्मा और ऑटो सेक्टर में उछाल, FMCG सेक्टर फिसला
आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 250 और निफ्टी 100 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 80,650 पर जबकि निफ्टी 100 अंक की तेजी के साथ 24,750 पर कारोबार कर रहा है. आज NSE के मेटल और PSU बैंक सेक्टर के शेयर्स में भी तेजी देखने को मिल रही है.
आज सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर्स तेजी में है जबकि 9 शेयर्स में गिरावट है और इसे के साथ हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स पिछले हफ्ते के नुकसान को कवर कर रहा है.
The BSE Sensex figure for 29 Sep, 2025 04:30 AM is 80,761.62
— Sensex India (@bse_sensex) September 29, 2025
26 सितम्बर को जहां ट्रम्प के 100% दवाइयों पर टैरिफ की वजह से भारत के फार्मा सेक्टर में गिरावट थी. लेकिन आज फार्मा के सेक्टर्स में भी तेजी हुई है. साथ ही ऑटो, IT, मीडिया, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में तेजी है जबकि FMCG सेक्टर में गिरावट का माहौल है.


