Opening Bell: 2 दिन की गिरावट के बाद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 77,192 के पार खुला

15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी देखने को मिली। IndiGo, Eicher Motors, Bharti Airtel और Sun Pharma के शेयरों में बढ़त रही, जबकि IT और Auto सेक्टर में बिकवाली नजर आई।

Opening Bell: 2 दिन की गिरावट के बाद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 77,192 के पार खुला
google

15 जुलाई, बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर खुला। 2 दिनों से जहां बाजार में तेजी से गिरावट आ रही थी, वहीं आज बाजार में उछाल देखने को मिला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 137 अंकों की तेजी के साथ 77,192 के पार खुला, वहीं NSE Nifty 33 अंक चढ़कर 24,085 के स्तर पर शुरू हुआ।

बाजार खुलने के साथ ही आज IndiGo (InterGlobe Aviation) के शेयर्स टॉप पर चल रहे हैं। Eicher Motors के शेयर में भी बड़ी बढ़त देखी जा रही है। साथ ही Bharti Airtel, Apollo Hospitals और Sun Pharma के शेयर्स भी आज टॉप पर चल रहे हैं।

वहीं, सबसे ज्यादा बिकवाली IT सेक्टर, HCL Tech के शेयर और Auto सेक्टर में देखने को मिल रही है।

14 july: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

14 जुलाई, मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ 77,300 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 100 अंक की गिरावट के साथ 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है... पूरी खबर पढ़ें