Opening Bell: सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का,आईटी शेयरों में भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा गिरा जबकि निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

Opening Bell: सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का,आईटी शेयरों में भारी गिरावट
google

24 अप्रैल, शुक्रवार को शेयर बाज़ार गिरावट के साथ खुला। कारोबारी सत्र में सुबह 10 बजे Sensex 805.17 अंक यानी 1.04% गिरावट के साथ 76,858.83 पर, वहीं Nifty 50 216.30 अंक यानी 0.89% लुढ़ककर 23,956.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

आज के टॉप लूज़र्स में Infosys, HCL Technologies, Tata Consultancy Services, Tech Mahindra, Mphasis और LTIMindtree के शेयर हैं।

IT शेयरों में सबसे ज़्यादा बिकवाली रही, जिसमें Infosys और HCL Technologies जैसे शेयर 2% से ज़्यादा टूटे। बड़े शेयरों Cipla, Lux Industries और Adani Energy Solutions में भी आज भारी गिरावट दिखाई दे रही है।

Closing Bell: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ऑटो और PSU बैंक शेयरों में दबाव

23 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर जबकि निफ़्टी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट के साथ 24,173 पर बंद हुआ.

आज निफ्टी के 50 में से 33 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वही सेंसेक्स के 30 में से लगभग सभी शेयर्स घाटे में रहे.  बसे ज्यादा गिरावट ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में करीब 2% तक की गिरावट रही...पूरी खबर पढ़ें