शेयर बाजार 5 सितंबर: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद

5 सितंबर को शेयर बाजार सकारात्मक शुरुआत के बाद सपाट बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 7 अंक गिरा और निफ्टी 6 अंक चढ़ा।

शेयर बाजार 5 सितंबर: सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद
google

Share Market Update: 5 सितंबर को जहां शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुला वहीं कारोबारी सत्र के अंत में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सपाट पर बंद हुए। आज सेंसेक्स 7.25 अंक (0.01%) गिरकर 80,710.76 पर और निफ्टी 6.70 अंक (0.03%) बढ़कर 24,741 पर बंद हुआ।

सकारात्मक शुरुआत के बाद शुक्रवार को कारोबार करते हुए बाजार स्थिर पड़ गया. आज आईटी कंपनियों में काफी कमजोरी थी जिसके वजह से निफ्टी गिरा हालांकि कुछ शेयर्स में मजबूती के बाद निफ्टी ने बढ़त दर्ज की. आज लगभग 2081 शेयरों में तेजी देखी गई और 1828 शेयरों में गिरावट हुई जबकि 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये सपाट के साथ बंद हुए।