श्रद्धा कपूर बनेंगी नागिन! 6 साल बाद शुरू होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म

श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म नागिन में इच्छाधारी नागिन के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग 6 साल बाद अब शुरू होने वाली है।

श्रद्धा कपूर बनेंगी नागिन! 6 साल बाद शुरू होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म
GOOGLE

बॉलीवुड की स्त्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जल्द ही नागिन के किरदार में नजर आने वाली हैं। फैंस को 6 साल से जिस फिल्म का इंतजार था, उस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। तो चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर के नेक्स्ट प्रोजेक्ट के बारे में।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो काफी कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन उनकी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। स्त्री 2 के बाद अभी तक उनकी एक भी फिल्म नहीं आई है, लेकिन अब वह एक के बाद एक 2 फिल्में लेकर आने वाली हैं।

फिलहाल वह लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ईथा की शूटिंग कर रही हैं, जिसकी शूटिंग मार्च तक चलेगी। इस फिल्म की शूटिंग के बाद वह फिल्म नागिन की शूटिंग करने वाली हैं। बता दें कि नागिन फिल्म की घोषणा 2020 में ही हुई थी, लेकिन कोविड की वजह से इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब जाकर एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है।

इस साल के अप्रैल तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। बता दें कि 6 साल पहले ही इस फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर ने ट्वीट करके लिखा था कि—

“मेरे लिए स्क्रीन पर नागिन का रोल अदा करना बहुत खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की फिल्म नगीना और निगाहें देखकर बड़ी हुई हूं। मैं उन्हें काफी एडमायर करती हूं। इतना ही नहीं, मैं उन्हें अपना आइडल मानती हूं। मैं हमेशा से भारतीय पारंपरिक लोककथाओं पर आधारित रोल करना चाहती थी।”

श्रद्धा की अपकमिंग मूवीज

ईथा और नागिन के बाद श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवीज़ में हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 3 भी शामिल है।