सलमान खान ने मदर्स डे पर मां संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें, यूलिया ने भी खान परिवार के साथ पोस्ट की खास फोटो

मदर्स डे पर सलमान खान ने अपनी दोनों मां के साथ खास तस्वीरें शेयर की। वहीं, यूलिया वंतूर ने भी खान परिवार संग फोटो पोस्ट कर इमोशनल मैसेज लिखा।

सलमान खान ने मदर्स डे पर मां संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें, यूलिया ने भी खान परिवार के साथ पोस्ट की खास फोटो

मदर्स डे पर सलमान खान ने अपनी दोनों मां के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की। एक फोटो में छोटे सलमान मां सलमा की गोद में नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में वह मां पर प्यार लुटाते दिखे। तीसरी फोटो में सलमान अपनी दोनों मां के साथ दिखें। वहीं, सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी खान परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कर खास मैसेज शेयर किया।

खान परिवार के साथ शेयर किया तस्वीरें

मदर्स डे पर यूलिया वंतूर ने अपने पेरेंट्स और खान परिवार के साथ की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटो में सलमा खान, सलीम खान और हेलन भी नजर आए। तस्वीरों के साथ यूलिया ने एक प्यारा मैसेज लिखा। हैप्पी मदर्स डे! मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी मानती हूं कि मुझे इनका प्यार मिला। हर परिस्थिति में इनका गर्मजोशी भरा, प्यार और सुरक्षा से भरा हाथ हमेशा मेरे साथ रहा। आई लव यू। उन सभी शानदार महिलाओं को भी मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में मां की तरह साथ दिया। हैप्पी मदर्स डे टू यू, वुमन!

सलमान खान की नई फिल्म  की शूटिंग

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी हैं। उन्होंने साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म को SVC63 नाम दिया है। इसके अलावा, फैंस उनकी दूसरी फिल्म ‘मातृभूमि’ का भी इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। हालांकि, अभी तक इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।