धुरंधर की सक्सेस के बाद बदले रणवीर सिंह! अब नहीं करेंगे डॉन 3
धुरंधर के बाद माना जा रहा था की रणवीर सिंह जल्द ही डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन अचानक आई एक रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। क्या रणवीर सच में डॉन 3 से बाहर हो गए हैं, या इसके पीछे कोई बड़ा प्लान छिपा है? जानने के लिए खबर पूरी पढ़ें
बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
View this post on Instagram
जहां एक तरफ रणवीर की इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर वो अपनी आने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबरें हैं कि रणवीर सिंह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे।
‘डॉन 3’ से बाहर हुए रणवीर?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब अपनी फिल्मों को लेकर काफी सोच-समझकर फैसले ले रहे हैं। वो आगे संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली कुमार जैसे बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
View this post on Instagram
रिपोर्ट में बताया गया है कि रणवीर अब लगातार गैंगस्टर बेस्ड फिल्में नहीं करना चाहते। इसी वजह से उन्होंने जय मेहता से अपनी फिल्म ‘प्रलय’ को पहले रिलीज करने की बात कही। प्रलय के बाद रणवीर ने कथित तौर पर ‘डॉन 3’ से बाहर होने का फैसला कर लिया है।
फैन्स को लगा झटका
धुरंधर की सक्सेस के बाद ऐसी खबरें थीं कि रणवीर सिंह जल्द ही डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन अब उनके इस फैसले से फैन्स निराश हो गए हैं।
साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स अब नए डॉन की तलाश में जुट गए हैं और वो इस फिल्म को अगले साल जनवरी में फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि डॉन 3 में कृति सेनन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया है।
Saba Rasool 
