Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर के श्रीराम अवतार ने जीता सबका दिल, यहां देखें टीजर
हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें रणबीर कपूर श्रीराम के रूप में शांत और प्रभावशाली नजर आए हैं। शानदार विजुअल्स और म्यूजिक के साथ टीजर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
हनुमान जयंती के दिन रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। लंबे टाइम से फैन्स इस फिल्म की पहली झलक का वेट कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।
करीब 2 मिनट 38 सेकेंड का टीजर काफी शानदार और अट्रेक्टिव है। इसमें दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और बेहतरीन विजुअल्स देखने को मिलते हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं। श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर बहुत शांत, सरल और सौम्य नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ जगहों पर उनका साहसी और आक्रामक रूप भी देखने को मिलता है।
लीड पर पूरा फोकस
टीजर में लक्ष्मण और माता सीता की झलक तो दिखाई गई है, लेकिन उन्हें पूरी तरह साफ नहीं दिखाया गया। पूरा फोकस श्रीराम के किरदार पर रखा गया है। आखिर में रावण की हल्की सी झलक जरूर मिलती है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया।

सुर्खियां बटोर रहा टीजर
फिल्म के टीजर को देखने के बाद फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट ने इसे बेहद शानदार और मंत्रमुग्ध कर देने वाला बताया है।
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा कि ‘रामायणम्’ सिर्फ अच्छाई और बुराई की स्टोरी नहीं है, बल्कि यह हमारे फैसलों, उनके असर और सही रास्ता चुनने की जिम्मेदारी को दिखाती है। उन्होंने बताया कि फिल्म में राम के मानवीय रूप को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की गई है।
View this post on Instagram
एक्टर ने क्या कहा?
वहीं रणबीर कपूर ने कहा कि वो श्रीराम का किरदार निभाने नहीं, बल्कि उनसे सीखने आए हैं। उनके मुताबिक, राम की सादगी और पवित्रता को समझना और उसे अपने अंदर उतारना उनके लिए एक खास अनुभव रहा।
Saba Rasool 
