बॉलीवुड गानों के दीवाने निकले निक, प्रियंका संग किया देसी डांस, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बॉलीवुड गाने ‘आप जैसा कोई’ पर डांस करते हुए मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी फैमिली टाइम और मस्ती भरे पलों की वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
View this post on Instagram
निक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक एनर्जेटिक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे, उनके भाई और प्रियंका बॉलीवुड के फेमस गाने 'आप जैसा कोई' पर थिरकते नजर आए। तीनों का देसी अंदाज और मस्ती देखकर फैंस बेहद खुश हो गए।
पार्टी वाला मूड सेट
वीडियो शेयर करते समय निक ने लिखा Tonight’s pre show hype song'. वीडियो में सभी पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रहे हैं, जिससे साफ है कि शो से पहले मूड पूरी तरह सेट था।
View this post on Instagram
फैंस ने लुटाया प्यार
निक की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार दिखा रहे हैं। कई फैंस ने प्रियंका-निक की जोड़ी को सुपर क्यूट बताया, जबकि कुछ ने उनके देसी डांस मूव्स की तारीफ की।
बॉलीवुड गानों से खास लगाव
प्रियंका और निक की जोड़ी अक्सर बॉलीवुड गानों पर वीडियो शेयर करती रहती है। एक इंटरव्यू में निक ने खुद बताया कि उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक और डांस करना बहुत पसंद है और ये उनके लिए आसान भी है।
View this post on Instagram
पहले भी कर चुके हैं देसी डांस
यह पहला मौका नहीं है जब निक बॉलीवुड गानों पर थिरके हैं। इससे पहले वे फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ और ‘वॉर-2’ के गाने ‘आवन जावन’ पर भी डांस करते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं।
Saba Rasool 
