मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना, यहां देखे लिस्ट
मध्य प्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग (DSP) के अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस सूचीं में 12 पुलिस अफसरों के नाम शामिल है।
भोपाल: मध्य प्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग(DSP) के अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश गृह विभाग द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। इस सूचीं में 12 पुलिस अफसरों के नाम शामिल है।
इन पुलिस अधिकारियों को नई पदस्थापना
मोनिका तिवारी को 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में सहायक सेनानी से उप सेनानी , हेमन्त चौहान को इंदौर रेलवे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशान्त सिंह सुमन को 26वीं वाहिनी विसबल गुना में उप सेनानी , श्रद्धा सोनकर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय विसबल, जबलपुर ,ऋतु केवरे को 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी में उप सेनानी पद पर तैनात किया गया। शशिकान्त सरयाम को राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल, रीवा में उप सेनानी बनाया गया।
नरेन्द्र सोलंकी को 8वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाडा, सुमित केरकेटटा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 इंदौर, नगरीय पुलिस ,शिवकुमार गुप्ता, शरद प्रकाश पाठक, सुधीर कन्नोजिया और वीरेन्द्र कुमार सिंह को क्रमशः रेडियो, ए.टी.एस. और विभिन्न मुख्यालयों में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया।

इस आदेश के माध्यम से राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों और पदस्थापना में सुधार कर संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने का प्रयास किया है।आदेश मध्य प्रदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
sanjay patidar 
