Rahul Gandhi के कार्यक्रम में भीड़ को लेकर BJP ने उठाए सवाल, कांग्रेस के 75 हजार से ज्यादा पंजीयन के दावे पर मांगा जवाब
Rahul Gandhi Indore Program : कांग्रेस की ओर से इंदौर कार्यक्रम के लिए अब तक 75 हजार से ज्यादा लोगों के पंजीयन के दावे पर भाजपा नेता राजेश सिंह यादव ने सवाल खड़े किये है।
Rahul Gandhi Indore Program : मध्य प्रदेश। इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम के लिए अब तक 75 हजार से ज्यादा, करीब एक लाख लोगों के पंजीयन का दावा किया जा रहा है। इसी दावे पर भाजपा नेता राजेश सिंह यादव ने सवाल खड़े करते हुए कार्यक्रम स्थल की क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। भाजपा ने प्रशासन और कांग्रेस से मांग की है कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले छात्रों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित स्थान की व्यवस्था स्पष्ट की जाए।
दरअसल, इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक कार्यक्रम के लिए अब तक 75 हजार से अधिक और करीब एक लाख लोगों के पंजीयन हो चुके हैं।
इसके साथ ही चिंटू चौकसे का कहना है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर लोगों को का उत्साह देखते देखते ही बन रहा है और कार्यक्रम को लोगों का समय और सम्मान भरपूर प्राप्त हो रहा है और इंदौर में होने वाला राहुल गांधी का कार्यक्रम इतिहास रचेगा, किसके साथ उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ है, उससे बेहतर कार्यक्रम इंदौर का होगा।
वहीं कांग्रेस के इस दावे के बाद भाजपा नेता राजेश सिंह यादव ने कार्यक्रम स्थल को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राजेश सिंह यादव का कहना है कि यदि पंजीयन का आंकड़ा ही संभावित उपस्थिति के करीब है, तो प्रशासन और कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग किस तरह कार्यक्रम स्थल पर समाएंगे। उन्होंने रीजनल पार्क के सामने उपलब्ध खुली भूमि और कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित क्षेत्र की क्षमता पर सवाल उठाया है।
राजेश सिंह यादव ने भूमि विकास नियमों का हवाला देते हुए कहा कि बैठने वाली सभा के लिए प्रति व्यक्ति करीब डेढ़ वर्गमीटर स्थान की आवश्यकता होती है। उनके अनुसार 75 हजार से एक लाख लोगों के लिए केवल बैठने की व्यवस्था में ही बड़ी मात्रा में भूमि की जरूरत होगी।
इसके अलावा मंच, सुरक्षा घेरा, प्रवेश-निकास, आपातकालीन मार्ग, अग्निशमन, एंबुलेंस, चिकित्सा, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं के लिए भी अतिरिक्त जगह जरूरी है। भाजपा ने कांग्रेस और प्रशासन से कार्यक्रम स्थल की क्षमता तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

