भागीरथपुरा दूषित जल कांड : जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, अगले सप्ताह नियमित बेंच में होगी सुनवाई
Bhagirathpura Contaminated Water : मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की मांग भी की गई है, ताकि जनता और पीड़ित पक्ष को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।
Bhagirathpura Contaminated Water : मध्य प्रदेश। इंदौर के बहुचर्चित भागीरथपुरा दूषित जल कांड मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। मामले की जांच रिपोर्ट पहले ही कोर्ट में पेश की जा चुकी है। अब याचिकाकर्ता ने जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने के साथ ही इसे सार्वजनिक करने की मांग कोर्ट के सामने रखी है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि रिपोर्ट सार्वजनिक होने से यह स्पष्ट हो सकेगा कि दूषित पानी की घटना के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है। साथ ही मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की मांग भी की गई है, ताकि जनता और पीड़ित पक्ष को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।
दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जल कांड (Bhagirathpura Contaminated Water) को लेकर इंदौर हाईकोर्ट (Indore High Court) में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग रखी गई। बताया गया कि इस मामले की जांच रिपोर्ट पहले ही कोर्ट के समक्ष पेश की जा चुकी है, लेकिन याचिकाकर्ता ने रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है।
याचिकाकर्ता का कहना है कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद यह सामने आ सकेगा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और जांच में किन तथ्यों का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही मामले की सुनवाई को लाइव स्ट्रीम किए जाने की मांग भी कोर्ट के सामने रखी गई।
तर्क दिया गया कि लाइव स्ट्रीमिंग होने से जनता और पीड़ित पक्ष को मामले की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी सीधे मिल सकेगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई रेगुलर बेंच में ही नियमित होगी। वही, अब अगले सप्ताह नियमित बेंच में इस मामले की सुनवाई होगी। ऐसे में जांच रिपोर्ट और उसे सार्वजनिक किए जाने की मांग पर कोर्ट के रुख पर सभी की नजरें रहेंगी।

