Pan Masala Ad Case : पान मसाला एड विवाद में शाहरुख खान की बढ़ेंगी मुश्किलें! FDA को अब तक नहीं भेजा जवाब

Pan Masala Ad Case : पान मसाला एड मामले में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र FDA को अपना जवाब भेज दिया है।

Pan Masala Ad Case : पान मसाला एड विवाद में शाहरुख खान की बढ़ेंगी मुश्किलें! FDA को अब तक नहीं भेजा जवाब

Pan Masala Ad Case : महाराष्ट्र। पान मसाला ऐड विवाद मामले में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मुश्किलें अब और बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक शाहरुख खान की तरफ से महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को अपना जवाब नहीं भेजा गया है। वहीं पान मसाला एड मामले में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र FDA को अपना जवाब भेज दिया है। बता दें कि, तीनों एक्टर्स को 14 अगस्त को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब देने का आदेश दिया गया था।

दरअसल, बीते 11 अगस्त को महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘च्युइंग इलायची’ ब्रांड का विज्ञापन करने के मामले में नोटिस भेजा था। इस नोटिस में FDA ने 15 दिन के अंदर जवाब मांगा था। इसमें यह भी बताया गया था कि, अगर जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐड विवाद मामले में रेगुलेटर को एक्टर अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ के जवाब मिल गए हैं लेकिन शाहरुख खान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं भेजा गया है। 

FDA ने मांगे थे जरूरी सबूत

FDA ने तीनों से यह साबित करने को कहा था कि विज्ञापन में दिखाया गया इलायची प्रोडक्ट पान मसाला से अलग है। उनसे यह भी स्पष्ट करने को कहा गया था कि विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू उत्पादों के अप्रत्यक्ष प्रचार के लिए नहीं बनाया गया है। FDA ने महाराष्ट्र में पान मसाला प्रतिबंध से जुड़े नियमों का भी हवाला दिया है।

शाहरुख के जवाब के बाद तय होगी कार्रवाई

अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के जवाब मिलने के बाद अब FDA शाहरुख खान के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा है। जवाब नहीं मिलने पर आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्टों में जवाब नहीं देने की स्थिति में जुर्माने या कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई गई है। अंतिम कार्रवाई FDA की जांच और निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।