New Chief Justice : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र ने ली शपथ

New Chief Justice : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को आज नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ले ली है।

New Chief Justice : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र ने ली शपथ

New Chief Justice : छत्तीसगढ़ रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने उन्हें राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और मुख्य न्यायाधीश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र इससे पहले उड़ीसा हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज के पद पर कार्यरत थे।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वहीं, मुख्य न्यायाधीश कृष्न राम महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र सहित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण भी समारोह में उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने किया। गौरतलब है कि न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।