कांग्रेस पंजाब प्रभारी सचिन पायलट की राहुल-प्रियंका से मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर हुआ मंथन

Sachin Pilot Meet Rahul Priyanka: कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की।

कांग्रेस पंजाब प्रभारी सचिन पायलट की राहुल-प्रियंका से मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर हुआ मंथन

Sachin Pilot Meet Rahul Priyanka : कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। 10 जनपथ में हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

मीटिंग में क्या बात हुई?

इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए यह बैठक अहम मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई है। सचिन पायलट ने पंजाब में आगामी कार्यक्रमों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से प्राथमिक ब्रीफिंग ली।

पायलट के लिए बड़ी चुनौती

सचिन पायलट के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पंजाब में गुटबाजी को खत्म करना है। इस काम में अगर सचिन पायलट को कामयाबी मिलती है तो राष्ट्रीय राजनीति में उनका कद बढ़ सकता है।

सचिन पायलट का लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच आपसी सामंजस्य बैठाना है। साथ ही, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना भी उनकी प्राथमिकता होगी।

सचिन पायलट को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को घेरने के साथ-साथ अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच तनाव को सार्वजनिक होने से रोकना होगा। सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त करने के पीछे युवाओं के बीच उनकी साफ छवि, कुशल नेतृत्व क्षमता और चुनाव प्रबंधन का समृद्ध अनुभव अहम कारण माना जा रहा है।

आगे क्या होना है?

सचिन पायलट जल्द ही चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। वहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों और विधायकों से मुलाकात करेंगे और बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे। सचिन पायलट की पंजाब में एंट्री ने कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक दी है। राजस्थान में भी उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।