मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, 31 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल सहित मध्यप्रदेश के 31 शहरों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है, पचमढ़ी में तापमान 4.2 डिग्री तक गिरा है और जेट स्ट्रीम के कारण ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, 31 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल:मध्यप्रदेश के 31 शहरों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के सबसे ठंडे हिल स्टेशन पचमढ़ी में गुरुवार-शुक्रवार की रात यहां न्यूनतम तापमान  तापमान 4.2 डिग्री तक लुढ़क गया है।

प्रदेश में बढ़ी ठंड

जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में सर्दी और तेज हो गई है, वहीं दिन का तापमान भी 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है।

अलाव का सहारा ले रहे लोग

भोपाल–इंदौर समेत कई प्रमुख रूटों पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भले ही समाप्त हो चुका हो, लेकिन करीब 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम ने ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है। सुबह और देर रात लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं, जबकि ठंड और कोहरे के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

कोहरे ने बिगाड़ी रेल सेवाएं

शुक्रवार सुबह भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण दिल्ली से भोपाल और इंदौर-उज्जैन की ओर आने वाली कई ट्रेनें काफी देरी से पहुंचीं। शनिवार सुबह भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा देखा गया