BHOPAL:असलम चमड़ा मामले में नया विवाद, हिंदूवादी संगठनों का देर रात हंगामा

भोपाल में असलम चमड़ा मामले में नया विवाद सामने आया। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने देर रात रायसेन रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

BHOPAL:असलम चमड़ा मामले में नया विवाद, हिंदूवादी संगठनों का देर रात हंगामा

भोपाल: राजधानी में असलम चमड़ा मामले को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। रायसेन रोड इलाके में देर रात हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।मामला बिलखिरया थाना क्षेत्र का है।

बिलखिरिया रोड पर सड़क जाम

हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने रायसेन रोड पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि दाने के नाम पर असलम चमड़े से जुड़ा माल निकाला जा रहा था। इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और रोड जाम कर दिया।

चंद्रशेखर तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि स्लॉटर हाउस में गौवंश को काटकर उसका वेस्ट मटेरियल रेंडरिंग प्लांट में लाया गया था।उन्होंने कहा कि इसी सामग्री से मुर्गा-मछली के खाने का दाना तैयार किया जा रहा था।

जमानत के बाद माल साफ करने का आरोप

चंद्रशेखर तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि असलम की जमानत होते ही यहां से माल साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सबूतों को हटाने की कोशिश की जा रही है।प्रदर्शनकारी संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई में आनाकानी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन और पुलिस सख्त कदम नहीं उठा रही है।

मौके पर तनाव, पुलिस तैनात

प्रदर्शन और सड़क जाम के चलते इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।