पानी से आ रही है बदबू? तो समझिए खतरे की घंटी, तुरंत बदलें अपना Water Purifier
RO Water Purifier : आजकल साफ और शुद्ध पानी के लिए ज्यादातर लोग वॉटर प्यूरिफायर यानी आरओ का यूज करते हैं लेकिन समय के साथ आरओ में कुछ ऐसी दिक्कतें हो जाती हैं, जिससेआरो से गंदा पानीआने लगता है। अगर आपके घर के RO में भी ये बदलाव नजर आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय उसकी जांच जरूर कराएं।
RO Water Purifier : घर में लगा RO हमें पीने के पानी को साफ करने में मदद करता है, लेकिन इसकी भी नियमित देखभाल जरूरी होती है। लंबे समय तक फिल्टर न बदलने या मशीन की सर्विस न कराने पर RO की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसका असर सीधे पानी के स्वाद, गंध और फ्लो पर दिखाई देने लगता है। अगर आपके घर के RO में भी ये बदलाव नजर आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय उसकी जांच जरूर कराएं।
पानी का स्वाद पहले जैसा न रहे
पानी पीते समय अगर उसका स्वाद अचानक अलग महसूस होने लगे या उसमें नमकीनपन बढ़ जाए, तो RO सिस्टम की जांच कराना जरूरी है। यह फिल्टर या मेंब्रेन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
पानी से आने लगे दुर्गंध
RO से निकलने वाले पानी में अगर बदबू या अजीब सी गंध महसूस हो रही है, तो फिल्टर की स्थिति जांचें। लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण फिल्टर में गंदगी जमा हो सकती है।
नल से पानी आने में लगे ज्यादा वक्त
पहले जहां RO से पानी तेजी से निकलता था, वहीं अब बूंद-बूंद या बहुत धीमी धार में पानी आ रहा है, तो सिस्टम में फिल्ट्रेशन से जुड़ी रुकावट हो सकती है।
पानी साफ नजर न आए
गिलास में पानी भरने पर अगर उसमें धुंधलापन दिखाई दे या छोटे कण नजर आएं, तो प्यूरीफायर को तुरंत चेक करवाना चाहिए। ऐसी स्थिति में फिल्टर की हालत खराब हो सकती है।
TDS रीडिंग में अचानक बदलाव
अगर आपके RO में TDS मीटर है और इसकी रीडिंग सामान्य से काफी अलग आने लगी है, तो यह सिस्टम की जांच कराने का संकेत हो सकता है। हालांकि सिर्फ TDS के आधार पर पानी की सुरक्षा तय नहीं की जा सकती।
फिल्टर बदलने में न करें देरी
RO की सर्विसिंग और फिल्टर बदलने का समय पानी की गुणवत्ता, इस्तेमाल और मशीन के मॉडल पर निर्भर करता है। इसलिए किसी एक तय समय को सभी RO पर लागू नहीं किया जा सकता। पानी की गंध, स्वाद या फ्लो में लगातार बदलाव दिखे तो विशेषज्ञ से प्यूरीफायर की जांच करवाना बेहतर है।
Anjali 
