कलेक्टर Bidisha Mukherjee बनीं शिक्षक: स्कूल पहुंचकर पढ़ाया, छात्रों से Biological Cell पर किया संवाद

Maihar में कलेक्टर Bidisha Mukherjee ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत स्कूल, राशन दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, लापरवाही पर 2 शिक्षकों को नोटिस

कलेक्टर Bidisha Mukherjee बनीं शिक्षक: स्कूल पहुंचकर पढ़ाया, छात्रों से Biological Cell पर किया संवाद

Maihar, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर Bidisha Mukherjee ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय Gurarsari, शासकीय उचित मूल्य की दुकान Gurarsari और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

कलेक्टर Bidisha Mukherjee जब शासकीय विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचीं, तो उन्होंने कक्षा 10वीं की शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को पढ़ाया और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उर्वरक, संविधान और Biological Cell से संबंधित जानकारी दी। साथ ही, छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कलेक्टर से संवाद किया।

कलेक्टर Bidisha Mukherjee ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी बनने और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

लापरवाही पर प्राचार्य और शिक्षक को कारण बताओ नोटिस

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर Bidisha Mukherjee ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय Gurarsari में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने प्राचार्य Gyanendra Pratap Singh और राजनीति शास्त्र के शिक्षक Ram Prakash Tiwari को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही, दोनों को सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं और चावल के नमूने देखे

कलेक्टर Bidisha Mukherjee ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक और पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जानकारी ली। उन्होंने दुकान पर सप्लाई किए जा रहे गेहूं और चावल के नमूने भी देखे तथा हितग्राहियों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक ने बताया कि दुकान पर 516 लाभार्थी दर्ज हैं, जिनमें से 400 लाभार्थियों को आज दिनांक तक राशन प्रदान किया जा चुका है।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की भावना के अनुरूप आमजन को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।