Insta Viral Trend : AI ने लौटाया 80s का दौर ! कियारा से श्रुति हासन तक, रेट्रो लुक में दिखे सितारे

80s Photos Trend : सोशल मीडिया पर 80s का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रुति हासन समेत कई सेलेब्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने हैं।

Insta Viral Trend : AI ने लौटाया 80s का दौर ! कियारा से श्रुति हासन तक, रेट्रो लुक में दिखे सितारे

Insta 80s AI Photos Viral Trend : एंटरटेनमेंट न्यूज़ सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s का रेट्रो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग AI की मदद से अपनी तस्वीरों को पुराने दौर के फैशन और माहौल में बदल रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, श्रुति हासन और कई सितारों की रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

कियारा-सिद्धार्थ का दिखा विंटेज अंदाज

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ AI से तैयार तस्वीर साझा की। इसमें दोनों 80s के लुक में नजर आए। सिद्धार्थ ने डबल-डेनिम आउटफिट और डार्क एविएटर सनग्लासेस पहने। कियारा पिंक आउटफिट में दिखीं। उनके लुक में पफ स्लीव्स, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियां शामिल थीं। पोस्ट में सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ के गाने ‘समझो ना’ को भी जोड़ा गया।

परिणीति-राघव से अमीषा तक ने लिया हिस्सा

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ विंटेज अंदाज में कई तस्वीरें शेयर कीं। अमीषा पटेल भी रेट्रो अवतार में नजर आईं। उन्होंने नियोन पिंक आउटफिट, वन-शोल्डर टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने। लेग वॉर्मर्स और व्हाइट-पिंक स्नीकर्स के साथ उनका लुक 80s की पॉप कल्चर की याद दिलाता है। तस्वीर में वह बड़े बूमबॉक्स के साथ नजर आईं।

रवि किशन और श्रुति हासन का अलग अंदाज

एक्टर रवि किशन ने भी AI की मदद से 80s के बॉलीवुड हीरो वाला लुक तैयार किया। उन्होंने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं, श्रुति हासन ने 80s के बजाय 1960s से प्रेरित अंदाज चुना। तस्वीर में वह प्रिंटेड टॉप, मैचिंग हेडस्कार्फ और ब्लू जींस में दिखाई दीं। ताहिरा कश्यप ने भी रेट्रो स्टाइल में अपनी AI तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

रिद्धिमा कपूर साहनी और डेजी शाह भी ट्रेंड में

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी AI रेट्रो ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब 80s ने बुलाया, तो उन्होंने उसी अंदाज में जवाब दिया। इसी साल उन्होंने ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग डेब्यू किया है। डेजी शाह भी AI तस्वीरों में 80s की हीरोइन के लुक में दिखाई दीं। उनके हेयरस्टाइल और आउटफिट ने पुराने दौर की झलक दिखाई।

अभय वर्मा ने अपनाया 80s हीरो वाला लुक

एक्टर अभय वर्मा ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। उनकी AI तस्वीरों में लंबे घुंघराले बाल और डेनिम आउटफिट नजर आया। उनका लुक 1980 के दशक के बॉलीवुड हीरोज से प्रेरित दिखा। अभय जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं।

ऐसे तैयार करें अपना 80s AI फोटो

80s स्टाइल की AI तस्वीर बनाने के लिए किसी AI इमेज जनरेशन टूल में अपनी साफ फोटो अपलोड की जा सकती है। इसके बाद चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए 80s के फैशन और माहौल में तस्वीर तैयार करने का निर्देश दिया जा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए वॉल्यूमिनस हेयर, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, बड़े एक्सेसरीज, विंटेज बैकग्राउंड, वार्म लाइटिंग और फिल्म-ग्रेन जैसे एलिमेंट जोड़े जा सकते हैं।

पहले भी वायरल हो चुके हैं AI फोटो ट्रेंड

सोशल मीडिया पर AI फोटो ट्रेंड नया नहीं है। मार्च 2025 में घिबली स्टाइल का ट्रेंड काफी वायरल हुआ था। इसमें यूजर्स ने अपनी तस्वीरों को स्टूडियो गिबली जैसी एनिमेशन शैली में बदला था। इसके अलावा जनवरी 2026 में 2016 की पुरानी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड भी चर्चा में रहा। इन ट्रेंड्स में कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी तस्वीरें साझा की थीं।