US Attacks Iran : अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, जवाब में ईरान ने जॉर्डन के US बेस पर 20 मिसाइलें दागीं

US Attacks Iran : अमेरिकी सेना के ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर हमला करने के कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

US Attacks Iran : अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, जवाब में ईरान ने जॉर्डन के US बेस पर 20 मिसाइलें दागीं

US Attacks Iran : वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने 8 सितंबर को ईरान से जुड़े पांच तेल टैंकरों को निशाना बनाने की बात कही। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन की सेना के अनुसार, उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं।

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागीं।

अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने का दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने दावा किया कि ईरान ने दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की। अमेरिका के मुताबिक, दोनों हमलों को नाकाम कर दिया गया।

इस कार्रवाई में किसी अमेरिकी सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है। CENTCOM ने कहा कि इसके जवाब में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स से जुड़े पांच तेल टैंकरों पर हमला किया गया।

ईरानी हमले के जवाब में CENTCOM ने ईरान के कच्चे तेल ले जाने वाले जहाजों को निशाना बनाया।

होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों को निशाना बनाने का दावा

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों पर कार्रवाई का दावा किया है। इनमें दो अमेरिकी जहाज और आठ तेल टैंकर शामिल बताए गए हैं। ईरान का कहना है कि ये जहाज प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी बीच ईरान के IRGC ने एक अमेरिकी सब-मरीन ड्रोन पकड़ने का भी दावा किया है और उसकी तस्वीर जारी की है।

खार्ग द्वीप पर हमले से तेल आपूर्ति की चिंता

अमेरिकी कार्रवाई में ओमान की खाड़ी के चार और खार्ग द्वीप के पास एक टैंकर को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। अमेरिका ने इन जहाजों को ईरान के लिए धन जुटाने वाले कथित शैडो नेटवर्क से जुड़ा बताया। खार्ग द्वीप ईरान के तेल कारोबार का प्रमुख केंद्र है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का निर्यात होता है। ऐसे में क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर की आशंका बढ़ सकती है।

अमेरिका के CENTCOM के मुताबिक ईरान के हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया।

रूबियो ने दी आगे भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान को चेतावनी दी है कि अमेरिकी नौसैनिक जहाजों पर हमले की कोशिश का जवाब दिया जाएगा। दूसरी ओर, IRGC ने कुवैत और बहरीन के पास मौजूद कुछ जहाजों को चेतावनी दी है।

ईरान ने कहा है कि अमेरिकी पक्ष से जुड़े जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है। दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई से क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री व्यापार को लेकर चिंता बढ़ गई है।