Rahul Gandhi के कार्यक्रम पर किराये का सवाल : कांग्रेस बोली- पटाखा दुकानों से लाख, हमसे 10.5 लाख क्यों?

Rahul Gandhi Indore Visit : कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर लगातार मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं। पहले नेहरू स्टेडियम की मांग की गई थी, लेकिन HC के निर्देश का हवाला देते हुए अनुमति नहीं मिली। 

Rahul Gandhi के कार्यक्रम पर किराये का सवाल : कांग्रेस बोली- पटाखा दुकानों से लाख, हमसे 10.5 लाख क्यों?

Rahul Gandhi Indore Visit : मध्य प्रदेश इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मैदान के किराये का मुद्दा अब सियासी विवाद बन गया है। कांग्रेस का आरोप है कि रीजनल पार्क मैदान के लिए उससे एक दिन का 10.5 लाख रुपये किराया मांगा जा रहा है, जबकि इसी मैदान को पटाखा दुकानों के लिए 15 दिनों के लिए करीब 2 लाख रुपये में दिया जाता है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर कार्यक्रम में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है।

दरअसल,  कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमन बजाज ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के लिए पहले 2.5 लाख और बाद में 1.25 लाख रुपये की राशि बताई गई थी, लेकिन अब अचानक एक दिन के लिए 10.5 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं।

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम (Indore Chhatron Ki Goonj) को लेकर लगातार मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं। पहले नेहरू स्टेडियम की मांग की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए अनुमति नहीं मिली। 

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि स्टेडियम में पहले कई राजनीतिक कार्यक्रम हो चुके हैं। अब कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि 19 सितंबर का कार्यक्रम रीजनल पार्क में ही होगा। कांग्रेस ने इंदौर के युवाओं, छात्रों और Gen Z से Gen Alpha कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। हालांकि, मैदान के किराये को लेकर लगाए गए इन आरोपों पर इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या शुल्क की पुष्टि सामने नहीं आई है।