मैहर में शिक्षक की अमानवीय हरकत, बच्चों के सिर टकराकर मारे थप्पड़; वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक सरकारी स्कूल से शिक्षक की अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मैहर में शिक्षक की अमानवीय हरकत, बच्चों के सिर टकराकर मारे थप्पड़; वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक सरकारी स्कूल से शिक्षक की अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. 

जानकारी के अनुसार, रामनगर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला देवदहा बरगाही टोला में पदस्थ शिक्षक रवीन्द्र चतुर्वेदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शिक्षक दो छोटे बच्चों के सिर आपस में टकराते हुए और उन्हें थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि व्यंजन वर्णमाला का क्रम सही तरीके से न बता पाने पर शिक्षक ने बच्चों के साथ यह कठोर व्यवहार किया.  इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है.

मामले को लेकर बीआरसी सीपी शुक्ला ने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और इसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.