सतना में 41.37 करोड़ की जल परियोजना का शुभारंभ, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन
मध्य प्रदेश के सतना जिले में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को अमृत 2.0 योजना के तहत 41.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जल प्रदाय परियोजना का शुभारंभ किया।

जिगनहट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने फिल्टर प्लांट, ऐनीकट निर्माण एवं पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना शहर स्थित ओम रिसॉर्ट में आयोजित भाजपा के "गांव चलो अभियान" कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों पर काम करती है और उसके कार्यकर्ता जनता के सेवक हैं।
मंत्री ने प्रदेश में डीजल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता का भी दावा किया और कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पूछे गए सवाल के जवाब में इजराइल-इराक युद्ध में सीजफायर को लेकर उन्होंने टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि यह उनका आपसी मामला है।
shivendra 