Indore News : होटल की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
Indore Crime News : सूचना मिलते ही छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित भगवती होटल में रविवार रात एक 20 वर्षीय युवक की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद होटल में हड़कंप
दरअसल, पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कटनी निवासी 20 वर्षीय दीपराज सिंह के रूप में हुई है। दीपराज सिंह पिछले करीब आठ महीने से भगवती होटल में काम कर रहा था। रविवार रात घटना के समय वह अपने मामा के बेटे के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। इसी दौरान वह होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया।

हादसा या आत्महत्या.. जांच शुरू
सूचना मिलने पर ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक की मौत चौथी मंजिल से दुर्घटनावश गिरने के कारण हुई या उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मौके से मिले प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर युवक के ऊंचाई से गिरने की बात सामने आई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

