इंदौर में बिजली कंपनियों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन

इंदौर में बिजली बिल वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पोलो ग्राउंड कार्यालय का किया घेराव

इंदौर में बिजली कंपनियों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन

इंदौर में बिजली कंपनियों की कथित मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल के पोलो ग्राउंड कार्यालय का घेराव कर हल्ला बोल, पोल खोल आंदोलन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर और अघोषित कटौती पर सवाल उठाए गए।

दरअसल, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर बिजली बिल कम करो और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारे लगाए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि महंगाई के दौर में बिजली कंपनियां घाटे का हवाला देकर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर भी सवाल उठाए गए, जिसमें कहा गया कि इससे मामूली खपत पर भी ज्यादा बिल आ रहे हैं और 513 करोड़ रुपये का खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जा रहा है।

कांग्रेस ने राजस्व लक्ष्य में कमी, लाइन लॉस और मेंटेनेंस की विफलता को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही गर्मी के मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों में वृद्धि वापस नहीं ली गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।