Indore एयरपोर्ट पर हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, CISF-BSF और पुलिस ने परखी सुरक्षा तैयारियां
Indore एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की काल्पनिक स्थिति, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने किया रियल टाइम रिस्पॉन्स का टेस्ट
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर Indore एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बुधवार को हाई-लेवल Anti-Terror Mock Drill आयोजित की गई। इस संयुक्त अभ्यास में CISF, BSF, स्थानीय पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लेकर किसी भी आतंकी खतरे से निपटने की अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

दरअसल, Indore में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हाई-लेवल Anti-Terror Mock Drill का आयोजन किया। मॉक ड्रिल के दौरान एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध घुसपैठ और आतंकी हमले जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की गई।

सूचना मिलते ही CISF की क्विक रिस्पॉन्स टीम, BSF के जवानों और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पूरे एयरपोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संयुक्त रेस्क्यू और काउंटर ऑपरेशन चलाया गया तथा संदिग्धों से निपटने की कार्रवाई का अभ्यास किया गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन विभाग और चिकित्सा दल भी पूरी तरह सक्रिय रहे।

संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर
इंंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, रिस्पॉन्स टाइम, संचार व्यवस्था और आपसी समन्वय की प्रभावशीलता को परखना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अभ्यास के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें तथा किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस या सुरक्षाकर्मियों को दें।
Varsha Shrivastava 
