रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा: कार के बोनट पर चढ़कर तोड़े कांच, वीडियो वायरल होने के बाद अरेस्ट
इंदौर में मामूली कट लगने पर भड़के युवक, बाइक सवारों ने कार पर किया हमला, पुलिस ने FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में रोड पर हंगामे का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें रावजी बाजार थाना क्षेत्र के मोती तबेला इलाके में मामूली गाड़ी में कट लगने की बात को लेकर एक कार पर हमला कर दिया। हंगामा कर रहे युवक ने कार के शीशे तोड़ दिए और कार के बोनट पर चढ़कर जमकर हंगामा करता नजर आया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों आरोपी किए गिरफ्तार
दरअसल यह घटना उस समय हुई जब व्यापारी पीयूष मंजवानी नामक व्यक्ति अपनी पत्नी प्रियम मंजवानी के साथ कार से मोती तबेला क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से उनकी कार का कट लग गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने कार पर हमला बोल दिया।

दिनेश अग्रवाल, एडिशनल डीसीपी
युवक कार के बोनट पर चढ़ गया और शराब की बोतल से कर के फ्रंट ग्लास को चकनाचूर कर दिया। इस दौरान कार में मौजूद दंपती ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दैनिक मजदूरी का काम करते हैं और उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हॉर्न बजाया तो कार पर चढ़ा बदमाश, शीशे फोड़े
वहीं कार चला रहे पीयूष पंजवानी ने बताया कि वे पत्नी के साथ कार से आइसक्रीम खाने जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को हाथ मारते हुए कुछ इशारे किए और आगे जाकर कार रोकने का प्रयास किया। पीयूष ने जब गाड़ी नहीं रोकी, तो उन लोगों ने कार पर हमला कर दिया।

बचने के लिए जब पीयूष अपनी कार आगे बढ़ाकर जैन मिठाई भंडार के पास ले गए, तो उन हमलावरों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के सामने अड़ा दी। उन्होंने पीयूष जान से मारने की धमकी दी और कार के कांच पर बोतल दे मारी। पीयूष के अनुसार, हमलावरों के हाथ में शराब की बोतल थी और वे आक्रोश में थे। इस मामले में उन्होंने इंदौर पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट जताया है।
इंदौर में रोड रेज का खौफनाक VIDEO!
— Public Vani News (@publicvaninews) July 13, 2026
हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुस्साए युवक ने कार के बोनट पर चढ़कर शीशे तोड़ दिए। कार में मौजूद दंपती ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। #Indore #RoadRage #ViralVideo #MPNews pic.twitter.com/Kvma5pMxqD
Varsha Shrivastava 
