रीवा पहुंचे आचार्य श्री राजेन्द्र दास जी, डिप्टी CM ने किया आत्मीय स्वागत, पांव पखारे
रीवा में डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने अपने निवास पर आचार्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज का स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धा भाव से पांव पखारकर आशीर्वाद लिया।
मलूक पीठाधीश्वर आचार्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज बुधवार को हेलीकॉप्टर से रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने उनका स्वागत किया और अभिनंदन किया।
बिनु हरि कृपा मिले नहीं संता ????
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) February 11, 2026
कल से रीवा के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में आरम्भ हो रही गौ कथा हेतु रीवा पधारे मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज का रीवा विमान तल पर स्वागत किया तदोपरांत निज निवास पर भी उनका आगमन हुआ। pic.twitter.com/3OfOlmmWki
एयरपोर्ट से आचार्य डिप्टी CM के अमहिया स्थित निवास पहुंचे। यहां डिप्टी CM ने अपनी धर्मपत्नी के साथ आचार्य श्री के चरण पखारे और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री को श्रीफल और गौमाता की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

इसके बाद राजेंद्र दास जी महाराज के साथ डिप्टी CM ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गुरूवार से शुरू होने वाली पूज्य कथा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज ने गौ पूजा की और गौमाता का आशीर्वाद लिया।
बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में कल से प्रारंभ होने वाली पूज्य कथा के आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया।
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) February 11, 2026
व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर पूज्य राजेंद्र दास… pic.twitter.com/QGRCVsvJP3
Saba Rasool 
