बिहार इलेक्शन दूसरे फेज में 68.52% वोटिंग, 2020 की तुलना में 10% ज्यादा मतदान
बिहार विधानसभा के दूसरे और आखिरी फेज के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी 9 बजे तक 14.55% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग खत्म हो गई. दूसरे और आखिरी फेज 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.52% मतदान दर्ज हुआ है. किशनगंज जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. वहां सबसे ज्यादा 77.75% मतदान दर्ज किया गया है. जबकि नवादा में सबसे कम 57.76% वोट डाले गए.
पहले चरण में 65.08% वोटिंग हुई थी. दोनों फेज को मिलाएं तो बिहार में कुल 66.81 फीसदी मतदान हुआ है. पिछले साल 2020 में 57 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस लिहाज से इस बार 10% ज्यादा वोटिंग हुई है. अब इंतजार 14 नवंबर का है जब बिहार की 243 विधानसभा सीटों के परिणाम आएंगे. बंपर वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि दूसरे फेज की 122 सीटों में से 80 हम यानी NDA जीतने वाली हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं. मेरा मन गदगद है.
रुझानों में NDA की सरकार बन रही है. गठबंधन को 145-160 सीटें मिलती दिख रहीं है, वही महागठबंधन को 73-91 सीट मिलने का अनुमान है.

