भोपाल में नवरात्रि पर हुआ विशाल कन्या पूजन, शिवराज सिंह चौहान और रवि किशन बने मुख्य आकर्षण

भोपाल के कोलार क्षेत्र में नवरात्रि पर विशाल कन्या पूजन और भव्य भोज किया गया. इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

भोपाल में नवरात्रि पर हुआ विशाल कन्या पूजन, शिवराज सिंह चौहान और रवि किशन बने मुख्य आकर्षण
पब्लिक वाणी

भोपाल के कोलार क्षेत्र में नवरात्रि पर विशाल कन्या पूजन और भव्य भोज किया गया. इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे गोरखपुर के सांसद और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता रवि किशन.य दोनों अतिथियों ने कन्या पूजन में भाग लेकर मां दुर्गा के नौ रूपों का आशीर्वाद प्राप्त किया और कन्याओं को भोज परोसा.

फिल्म अभिनेत्री पूनम दुबे जैन रहीं आयोजन की सूत्रधार

इस भव्य आयोजन की आयोजक रहीं फिल्म अभिनेत्री पूनम दुबे जैन, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कहा, कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं, यह बेटियों के सम्मान और समाज में उनकी भूमिका को मान्यता देने का एक प्रयास है.

भक्ति, भंडारे और भव्यता का संगम

कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा की स्तुति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया. कन्याओं के पूजन के साथ-साथ हजारों लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी.

जनता और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी

स्थानीय नागरिकों के अलावा, कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया. सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजकों की तैयारी प्रशंसनीय रही.