पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, सनकी पति ने पत्नी का दबाया गला
छोला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
भोपाल: छोला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका और आरोपी पति के बीच लंबे समय से आपसी मतभेद चल रहे थे।
पति ने पत्नि का दबाया गला, मौत
एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि पत्नी अपने पति के गांव में नहीं रहना चाहती थी और भोपाल में ही बसने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान पति हेमराज ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं महिला के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी।
आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलने पर छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पति हेमराज को गिरफ्तार कर लिया है, रिपोर्टस के अनुसार आरोपी पति सब्जी का ठेला लगाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 14 महीने पहले हुई थी और यह दोनों की दूसरी शादी थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिवत अपराध दर्ज किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
sanjay patidar 
