मोहन कैबिनेट की बैठक आज: परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर
आज मंगलवार 27 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। परिवीक्षा अवधि वाले शासकीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो सकता है।
भोपाल: आज मंगलवार 27 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। परिवीक्षा अवधि वाले शासकीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो सकता है। कैबिनेट में कोर्ट के आदेश के बाद 100 फीसदी वेतन देने का प्रस्ताव आ सकता है।
बता दें कि कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि प्रोबेशन पीरियड खत्म किया जाए और कर्मचारियों को भर्ती के पहले महीने से 100 फीसदी सैलरी दी जाए।
फिलहाल मध्य प्रदेश के अंदर यह नियम है कि सरकारी भर्ती के पहले साल 70 फीसदी, दूसरे साल 80 फीसदी, तीसरे साल 90 फीसदी और चौथे साल से 100 फीसदी सैलेरी मिलती है, जिसको लेकर कर्मचारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
pushpendra 
