सुप्रीम कोर्ट में आज मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले में अहम सुनवाई
एमपी के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विवादित बयान से जुड़े मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मंत्री शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहीं भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के विवादित बयान से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मंत्री शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहीं भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
19 जनवरी 2026 को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को 15 दिन के भीतर यह तय करने का निर्देश दिया था कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन (प्रोसिक्यूशन) की अनुमति दी जाए या नहीं।
आज 9 फरवरी को होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार को इस संबंध में अपना जवाब पेश करना है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, आज की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अंतिम निर्णय या आगे की कानूनी दिशा तय कर सकता है। फिलहाल, राजनीतिक और कानूनी दोनों हलकों की नजरें सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।
पूरा मामला मई 2025 का है, जब रतलाम में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान को सेना की वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक और सांप्रदायिक माना गया।
मंत्री के बयान के बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद देशभर में उनकी टिप्पणी का विरोध हुआ था। वहीं विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। मंत्री विजय शाह एक बार नहीं बल्कि तीन बार माफी मांग चुके हैं, इसके बाद दो दिन पहले ही इंदौर में पीसी कर उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनका इरादा किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना और किसी समुदाय विशेष को ठेस पहुंचाना नहीं था।
pushpendra 
