CM डॉ. मोहन यादव ने वानिकी सम्मेलन और IFS मीट-2026 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट-2026 का शुभारंभ किया।

CM डॉ. मोहन यादव ने वानिकी सम्मेलन और IFS मीट-2026 का किया शुभारंभ

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट-2026 का शुभारंभ किया। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट-2026 में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख समेत प्रदेश के वरिष्ठ वन अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन विभाग के आईएफएस थीम सॉन्ग का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्रशासनिक दक्षता को और अधिक सशक्त बनाना है।

दो दिन तक चलने वाले IFS मीट में सेवारत आईएफएस अधिकारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान वन विभाग की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।