90s की सुपरहिट जोड़ी अजय-रवीना ने साथ में की सिर्फ 4 फिल्में, एक मूवी ही बॉक्स ऑफिस पर मचा पाई थी धमाल

90s की लोकप्रिय जोड़ी अजय देवगन और रवीना टंडन ने सिर्फ 4 फिल्मों में साथ काम किया। उनकी सबसे बड़ी हिट ‘दिलवाले’ रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

90s की सुपरहिट जोड़ी अजय-रवीना ने साथ में की सिर्फ 4 फिल्में, एक मूवी ही बॉक्स ऑफिस पर मचा पाई थी धमाल

90 के दशक में बॉलीवुड की कई जोड़ियां दर्शकों के दिलों पर राज करती थी और अजय देवगन-रवीना टंडन की जोड़ी भी उन्हीं में से एक थी। दोनों ने साथ में सिर्फ 4 फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, इनमें से सिर्फ एक फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो पाई।

अजय और रवीना की पहली फिल्म

अजय और रवीना पहली बार 1993 में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘दिव्य शक्ति’ में साथ दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी अपराध, बदले और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती थी। उस समय अजय देवगन इंडस्ट्री में अपने दमदार एक्शन और इंटेंस अंदाज की वजह से तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। जबकि रवीना टंडन अपनी ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींच रही थीं। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस का तड़का भी देखने को मिला, जिसने कहानी को हल्का और मनोरंजक बनाने का काम किया, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

एक ही रास्ता’ एक्शन से भरपूर फिल्म

इसी साल अजय देवगन और रवीना टंडन की दूसरी फिल्म ‘एक ही रास्ता’ रिलीज हुई। यह फैमिली और एक्शन से भरपूर फिल्म थी, जिसकी कहानी परिवार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई पर आधारित थी। फिल्म में रोमांस, ड्रामा और एक्शन का पूरा मसाला था, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी।

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म

इसके बाद 1994 में आई ‘दिलवाले’ ने अजय और रवीना की जोड़ी को नई पहचान दिलाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म के गाने, इमोशनल कहानी और दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सुनील शेट्टी भी इसमें अहम भूमिका में नजर आए थे।

अजय और रवीना की आखरी फिल्म

अजय और रवीना आखिरी बार साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैर’ में साथ दिखाई दिए। इस फिल्म में अजय देवगन डबल रोल में थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद दोनों ने फिर कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।