17 अप्रैल को रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाएगी फिल्म
भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी पुराने बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म की कहानी हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है, जिसमें डर के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक पुराने और रहस्यमयी भूत बंगला की है, जहां कई सालों से अजीब और डरावनी घटनाएं होती हैं। यह बंगला अपने अंदर एक ऐसा रहस्य छुपाए हुए है, जिससे वहां आने वाले लोग परेशानी में फंस जाते हैं। इसी बंगले में कुछ लोग फंस जाते हैं और फिर शुरू होता है डर और हंसी का अनोखा सफर।

फिल्म के मुख्य किरदार?
इस फिल्म के मुख्य लीड में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा शामिल हैं। इनके साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है, जो अपनी कॉमेडी और मल्टीस्टार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का टोन मुख्य रूप से हॉरर, कॉमेडी और सस्पेंस है।

डायरेक्टर ने खुद लगाए 63 कट्स
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिलने के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद फिल्म में 63 कट्स लगाए, जिससे इसकी लंबाई करीब 10 मिनट कम हो गई। पहले फिल्म लगभग 174 मिनट की थी, लेकिन फाइनल एडिटिंग के बाद यह करीब 164 मिनट रह गई है। इन कट्स में कुछ सीन और गानों के हिस्से हटाए गए हैं, ताकि फिल्म को ज्यादा टाइट और बेहतर बनाया जा सके। फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

