MP: 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 1 बजे शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 25 मार्च को जारी होगा। दोपहर एक बजे प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह रिजल्ट जारी करेंगे।

MP: 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 1 बजे शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

भोपाल:राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 25 मार्च (बुधवार) को घोषित किया जाएगा। 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह दोपहर 1 बजे घोषित करेंगे। पहले रिजल्ट का समय  सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर तय किया गया था। लेकिन अब इसके समय में बदलाव की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच हुईं, जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल हुए।

आसानी से ऐसे देखें रिजल्ट

विद्यार्थी रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए QR कोड की सुविधा भी दी गई है, जिससे सीधे रिजल्ट पेज पर पहुंचा जा सकेगा। 

23 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल

कक्षा 5वीं: 12.76 लाख से अधिक छात्र
कक्षा 8वीं: 10.92 लाख से अधिक छात्र
कुल मिलाकर करीब 23.68 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

322 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन

कॉपी जांच के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। यहां 1.10 लाख से ज्यादा शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके बाद अंकों की ऑनलाइन एंट्री कर रिजल्ट तैयार किया गया।

स्कूल भी देख सकेंगे पूरा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक भी पोर्टल के माध्यम से अपने स्कूल का पूरा परिणाम देख सकेंगे, जिससे प्रदर्शन का विश्लेषण करना आसान होगा।