Satna news:ब्रेन ऑपरेशन के बाद किडनी निकालने का सनसनीखेज आरोप,अस्पताल में मचा बवाल

सतना के बिरला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद महिला को होश नहीं आने पर परिजनों ने लापरवाही और किडनी निकालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

Satna news:ब्रेन ऑपरेशन के बाद किडनी निकालने का सनसनीखेज आरोप,अस्पताल में मचा बवाल

सतना। शहर के प्रतिष्ठित बिरला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद एक महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ा कि अस्पताल प्रबंधन को बैकफुट पर आना पड़ा और इलाज के लिए जमा राशि का बड़ा हिस्सा वापस करना पड़ा।

ऑपरेशन के बाद नहीं आया होश, भड़के परिजन

बिरसिंहपुर निवासी 50 वर्षीय जमुनिया बाई साकेत को ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यूरोसर्जन डॉ. निशांत श्रीवास्तव की सलाह पर 1 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने 24 से 48 घंटे में होश आने की बात कही थी, लेकिन तय समय के बाद भी होश नहीं आने पर परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

किडनी निकालने का आरोप, अस्पताल में घंटों हंगामा

हंगामे के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि ब्रेन ऑपरेशन के साथ महिला के पेट में भी सर्जरी की गई और किडनी निकाल ली गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की और परिसर में धरने पर बैठ गए। घंटों तक चले हंगामे से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बैकफुट पर आया अस्पताल, लौटाई रकम

लगातार विरोध के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रबंधन ने करीब 1.87 लाख की राशि दो चेक के माध्यम से वापस कर दी। रकम मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा समाप्त किया और मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया।