अशोका गार्डन में गद्दे के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 80 फीट रोड पर स्थित गद्दे के गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ, जिसे चार फायर स्टेशनों की दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया गया।
भोपाल : अशोका गार्डन थाना इलाके में 80 फीट रोड पर स्थित एक गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तेज लपटों व घने धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।गोदाम में बड़ी संख्या में गद्दे, रजाई और फोम रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग बेहद तेजी से फैली और विकराल हो गई। आग के कारण आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक जाम भी लग गया।

गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान
गोदाम में रखे लाखों रुपये के गद्दे और फोम जलकर राख हो गए।चार फायर स्टेशनों की दमकलों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।यह हादसा अशोका गार्डन थाने और मयूर अस्पताल के पास मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकान में हुआ। दोपहर में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में भीषण रूप ले लिया।
मौके पर पहुंचीं दमकल
बोगदा पुल, गोविंदपुरा, फतेहगढ़ और कबाड़खाना फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं। लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है।
sanjay patidar 
