इंदौर के गोल्डन स्कूल में बम की सूचना डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
इंदौर के गोल्डन स्कूल में बम की सूचना डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची प्रबंधन को मिला धमकी भरा ईमेल
इंदौर: गोल्डन स्कूल में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल को ये सूचना ईमेल के जरिए भेजी गई। मेल में लिखा कि आपके स्कूल में बम प्लांट किया गया है जो कभी भी फट सकता है।
मेल चेक करने के बाद प्रबंधन ने क्लासेस के बीच में ही बच्चों को स्कूल बस से घर भिजवा दिया। जोन 1 एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक, नयनतारा आउटलुक नाम से रात 3 बजकर 18 मिनट पर एक मेल आया था। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे मेल देखा। इसके तीन घंटे बाद करीब 10 बजे बाद पुलिस को सूचना की गई।

राउ पुलिस टीम डॉग स्क्वाड के साथ केंट रोड स्थित स्कूल पहुंची । पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद सर्चिंग की गई। पेरेंट्स को इस बात की सूचना नहीं दी गई ।


